भाजपा ने पीएमओ को आड़े हाथों लिया

मामले के मीडिया में तूल पकड़ने के बाद सांसत में आई सरकार ने तत्काल इस मुद्दे पर देशवासियों से माफी मांग ली है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "यह कोई छोटी गलती नहीं है। यह भारी चूक है। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "यदि हमारे नेता और सरकारी अधिकारी अपने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को नहीं पहचानते हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है। फर्ज कीजिए कि गलती से हमारे सरकारी विज्ञापन में भारतीय प्रधानमंत्री की जगह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का फोटो छप जाता तो क्या होता।"
इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर इस मुद्दे पर माफी मांगी है। प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सरकारी विज्ञापन में एक विदेशी नागरिक के छपे फोटो को संज्ञान में लिया है। इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीएमओ इस गलती के लिए देशवासियों से माफी मांगता है।" कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मीडिया बेवजह इस मामले को तूल दे रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications