'नस्लीय हमले प्रभावित कर सकते हैं संबंध'

Peter Varghese
नई दिल्ली। भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पीटर वर्गीज ने स्वीकार किया है कि अगर उनके देश में भारतीयों पर हमले जारी रहते तो इससे दोनों देशों के संबंध प्रभावित हो सकते हैं। भारतीय मूल के वर्गीज के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया को भारत का विश्वास वापस पाने के लिए इस मुद्दे के प्रति गंभीर दिखना होगा।

वर्गीज ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस मुद्दे से दोनों देशों के बीच के सकारात्मक संबंध रुकेंगे। लेकिन ये मामला गंभीर है और इससे निपटना होगा। यह मसला दोनों देशों के व्यापक संबंधों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि हम इस मसले को खत्म करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां लोग सोचते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में अपराधी खुले घूम रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं है इस बारे में लोगों के मन से ये गलतफहमी खत्म करने के लिए भारत सरकार को सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। वर्गीज के मुताबिक केवल भारतीयों को ही निशाना बनाया जाना और इन अलग-थलग हमलों का कारण बता पाना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि इन हमलों में अधिकांश शहरी अपराधों जैसे लूटपाट, डकैती और चोरी से जुड़े हैं। यदि कुछ मामलों में यह नस्लीय भावना से जुड़ा पाया जाएगा तो आस्ट्रेलिया की सरकार और वहां के अधिकांश लोगों के लिए यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। आस्ट्रेलिया के शीर्ष खुफिया विशेषज्ञों और राजनेताओं में से एक वर्गीज ने अगस्त में भारत में उच्चायुक्त का पद संभाला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+