बिहार में हत्या और बलात्कार के आरोपी को जिंदा जलाया
पुलिस ने रविवार को बताया कि मधुबनी जिले में शनिवार को दैया खरबार गांव के कुछ लोगों ने बबलू पासवान नाम के एक युवक को जला दिया।
मधुबनी की पुलिस अधीक्षक मंजू झा ने कहा, "पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।"
उन्होंने बताया कि पासवान का अधजला शव शनिवार रात को बरामद किया गया।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया,"गांव वालों ने हमें बताया कि करीब छह व्यक्तियों का एक झुंड पासवान को जबर्दस्ती पकड़कर गांव के बाहर ले गया और उस पर केरोसिन उडेलकर आग लगा दी।"
अधिकारी ने बताया कि पासवान पर नाबालिग के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने का आरोप था। लड़की की लाश एक नाली से शुक्रवार को बरामद की गई थी। पीड़िता के घरवालों ने ही स्थानीय पुलिस थाने में पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications