तेंदुए की खाल बरामद
शिमला, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने एक व्यक्ति को तेंदुए की दो खाले रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक पी.डी.प्रसाद ने कहा, " सिरमौर जिले में शनिवार को नाहान के समीप 55 वर्षीय एक व्यक्ति को तेंदुए की दो खालों के साथ गिरफ्तार किया गया। "
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तेंदुए की एक खाल आठ फुट तीन इंच लंबी है जबकि दूसरी सात फुट एक इंच लंबी है। तेंदुआ एक संरक्षित जानवर है और उसकी खाल रखना गैरकानूनी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ग्यान सिंह के रूप में की गई है । उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि नाहान, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लगभग 165 किलोमीटर दूर रेणुका वन्यजीव अभयारण्य के समीप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications