चीन में सड़क हादसे में 4 की मौत
हारबिन(चीन), 24 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के पूर्वोत्तर प्रांत हेलांगजियांग में रविवार तड़के एक मालवाहक ट्रक और मिनी बस के बीच भिडंत में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से खबर दी है कि तेइली शहर में सुबह 7.40 बजे किंगयान काउंटी की तरफ से आ रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने एक मिनी बस को टक्कर मार दी।
तेइली में इचुन शहर के आपातकालीन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रक और मिनी बस के बीच भीषण टक्कर में बस में सवार चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं ट्रक में सवार दो लोग और बस में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications