सोमनाथ चटर्जी अस्पताल में भर्ती
एएमआरआई अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक सुमन घोष ने आईएएनएस को बताया, "उनकी हालत स्थिर है तथा चिंता की कोई बात नहीं है।"
उन्हें बुखार, खांसी और जुकाम की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सुभाशीष घोष उनका इलाज कर रहे हैं। घोष ने बताया कि उन्हें एंटीबायटिक दी जा रही हैं। वह पूरी तरह होश में हैं।
चटर्जी वर्ष 2004-2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु सहयोग समझौते के मसले पर केंद्र की तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन देना बंद करने वाली मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के आदेशानुसार लोकसभा अध्यक्ष का पदभार नहीं छोड़ने की वजह से उन्हें उनकी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications