अजमेर-आगरा फोर्ट सुपर फास्ट ट्रेन शुरू

पायलट शनिवार को अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर अजमेर-आगरा फोर्ट सुपर फास्ट एक्सप्रेस के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बहुप्रतीक्षित यह ट्रेन अजमेर और पुष्कर के पर्यटन और धार्मिक विकास की दृष्टि से उपयोगी साबित होगी और पर्यटकों व यात्रियों का यहां आना और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 की शुरूआत में यह नई सौगात अजमेर के लिए है जिससे अब विकास को निरन्तर गति मिलेगी।

केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री ने कहा कि विकास में सभी के सहयोग की आवश्यकता होती है और अजमेर में इसी सहयोग से हर क्षेत्र में विकास की गति को नए आयाम मिल रहे हैं। उन्होंने अजमेर-आगरा फोर्ट सुपर फास्ट ट्रेन के लिए सभी को बधाई दी। पायलट ने 'ग्रीन सिगनल' देकर ट्रेन को रवाना किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+