आस्ट्रेलियाई पुलिस ने गर्ग हत्याकांड की जांच तेज की
विक्टोरिया पुलिस के जांच अधिकारी भारतीय छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं। शनिवार को जांच दल ने वेस्ट फुटस्क्राई से क्रूकसेंक पार्क की ओर जाने वाली सड़क का मुआयना किया। गर्ग इसी सड़क पर स्थित हंगरी जैक नामक रेस्तरां में काम करता था।
मूल रूप से पंजाब का रहने वाला 21 वर्षीय गर्ग दो जनवरी को जब काम पर जा रहा था, तभी उसे चाकू घोंप दिया गया। वह लड़खड़ाता हुआ हंगरी जैक्स रेस्तरां तक पहुंचा और मदद के लिए गुहार लगाने के बाद अचेत हो गया। उसे रॉयल मेलबर्न अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
गर्ग याराविले रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे की सहायता से पुलिस को वीडियो क्लिप मिली है। वीडियो में गर्ग को काले और सफेद कपड़े में दिखाया गया।
जांच दल के सदस्य डेवे सेनेरे ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस वीडियो को देखकर किसी को दो जनवरी की रात की घटना के बारे में कुछ याद आए। जिस किसी ने भी दो जनवरी की रात 9.30 से 10 के बीच गर्ग को देखा हो, वह जांच में हमारी सहायता करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications