फोर्ब्स की विलंबित हवाई अड्डों की सूची में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई
विमानों के आगमन को लेकर सबसे खराब प्रदर्शन जहां दिल्ली का रहा वहीं प्रस्थान को लेकर बीजिंग कैपिटल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। दिल्ली में जहां 45 फीसदी यात्री उड़ानें ही निर्धारित समय पर उतर सकीं वहीं बीजिंग से 38 फीसदी उड़ानें ही निर्धारित समय पर उड़ान भर सकीं।
फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार इन दोनों हवाई अड्डों का प्रदर्शन कोई आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि पिछले साल भी इनका प्रदर्शन कुछ इसी तरह का रहा था।
विमानों के आगमन को लेकर खराब प्रदर्शन में इसके बाद नंबर आता है मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का। इस मामले में तीसरे नंबर पर है इस्तांबुल अतातुर्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा। मुंबई में 55.9 फीसदी और इस्तांबुल में 60.7 फीसदी उड़ानें ही निर्धारित समय उतर सकीं। चौथे स्थान पर चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रहा, यहां 63.9 फीसदी उड़ानें समय पर आ सकीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications