हमलों से प्रभावित हो सकते हैं संबंध : आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पीटर वर्गीज ने स्वीकार किया कि उनके देश में भारतीयों पर लगातार जारी हमलों में दोनों पक्षों के बीच व्यापक संबंधों को प्रभावित करने की क्षमता है।

भारतीय मूल के वर्गीज ने कहा कि उनके देश को यह बताने के लिए अधिक कार्य करने की आवश्यकता है कि वह अपराधियों को पकड़ने के प्रति गंभीर है।

वर्गीज ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैं नहीं देखता इस मुद्दे से दोनों देशों के बीच विकसित हो रहे सकारात्मक संबंध रुक जाएंगे। परंतु यह एक गंभीर मुद्दा है और इससे निपटना होगा। इसमें दोनों देशों के व्यापक संबंधों को प्रभावित करने की क्षमता है। हम ऐसा नहीं होने देना सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि अपराधियों के पकड़े जाने के बारे में भारत को अधिक जानकारी देने की आवश्यकता है क्योंकि यहां यह भावना है कि अपराधी वहां खुले घूम रहे हैं।

वर्गीज ने कहा कि यह बताना कठिन है कि क्यों केवल भारतीयों को ही निशाना बनाया जा रहा है और अलग-थलग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "यह एक आसान प्रश्न नहीं है, जिसका सामान्य उत्तर दिया जाए। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या भारतीयों या भारतीय छात्रों को अलग-थलग किया जा रहा है या निशाना बनाया जा रहा है तो मेरे लिए इसे साबित करने या खारिज करने के लिए आधिकारिक आंकड़ें देना बहुत कठिन होगा।"

आस्ट्रेलिया के शीर्ष खुफिया विशेषज्ञों और राजनेताओं में से एक वर्गीज ने अगस्त में भारत में उच्चायुक्त का पद संभाला।

वर्गीज ने कहा कि वह नहीं मानते कि साक्ष्यों से भारतीयों पर हमले की किसी निश्चित प्रवृत्ति का पता चलता है जैसा कि भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने हाल के एक साक्षात्कार में कहा था।

उन्होंने कहा कि इन हमलों में अधिकांश शहरी अपराधों जैसे लूटपाट, डकैती और चोरी से जुड़े हैं। यदि कुछ मामलों में यह नस्लीय भावना से जुड़ा पाया जाएगा तो आस्ट्रेलिया की सरकार और वहां के अधिकांश लोगों के लिए यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+