दिल्ली में कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित (लीड-1)
कोहरे की वजह से कम से कम 41 उड़ाने प्रभावित हुइर्ं और 100 से अधिक रेलगाड़ियां देर से चल रही है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि रविवार सुबह दृश्यता सीमा 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह आठ बजे दृश्यता सीमा बेहद कम दर्ज की गई। एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण उड़ाने प्रभावित हुईं।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि 36 घरेलू और 15 अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने कोहरे की वजह से प्रभावित रहीं।
कोहरे के कारण दिल्ली आने या यहां से रवाना होने वाली करीब 100 रेलगाड़ियों में विलंब हुआ और उनमें से करीब छह को रद्द करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications