भारत ने भारी उपग्रहों के लिए रॉकेट बूस्टर का परीक्षण किया

बेंगलुरू, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने जीओसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हिकल (जीएसएलवी-एमके तीन) के जरिए भारी उपग्रहों की लांचिंग के लिए अपने सबसे बड़े ठोस बूस्टर का सफल परीक्षण किया।

सरकारी स्वामित्व वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से यहां रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है, "ठोस बूस्टर (एस200) जीएसएलवी-मार्क तीन के लिए लांचिंग के समय एक पट्टे का निर्माण करेगा। जीएसएलवी-मार्क तीन चार टन श्रेणी के संचार उपग्रहों की लांचिंग के लिए अपने निर्माण के अग्रिम चरण में पहुंच चुका है।"

यह परीक्षण दिन में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित इसरो के 'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र' में किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+