बेसिक देशों के मंत्रियों ने गलती के बाद भी आईपीसीसी का समर्थन किया

ब्राजील के पर्यावरण मंत्री कार्लोस मिंक ने यहां कहा, "काका या रोनाल्डिनो किसी समय गोल करने से भले चूक सकते हैं, लेकिन इससे वह कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हो जाते। वैज्ञानिक गलती कर सकते हैं, लेकिन उससे विज्ञान का महत्व कम नहीं हो जाता।"

मिंक बेसिक के पर्यावरण मंत्रियों की दिन भर चली बैठक के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

भारत के पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि आईपीसीसी अपने अंतिम निष्कर्ष में सही है कि हिमालयी ग्लेशियर पिघल रहे हैं और ग्लोबल वार्मिग के कारण उनकी दशा दयनीय है।

रमेश ने कहा, "लेकिन हमें ग्लेशियरों की स्थिति का पता लगाने के लिए एक गहन क्षेत्रीय कार्यक्रम की आवश्यकता है। हम इसके लिए आईसीआईएमओडी (इंटरनेशन सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट) से बातचीत कर रहे हैं।"

चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के अध्यक्ष सी झेन्हुआ ने कहा, "मुख्यधारा का विचार आईपीसीसी के अनुसार है। हम और वैज्ञानिक अध्ययन कर सकते हैं, लेकिन हमें फिलहाल कार्रवाई करने की आवश्यकता है, क्योंकि हिमालय पर पड़ रहा ग्लोबल वार्मिग का असर लाखों लोगों को प्रभावित कर रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+