भारतीय विमान को अगवा कर ब्रिटेन में गिराने की साजिश
भारतीय अधिकारियों ने ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई5 से पिछले सप्ताह एक संदिग्ध आतंकी साजिश के बारे में खुफिया जानकारी साझा की थी। उसमें कहा गया था कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े आतंकी दिल्ली अथवा मुंबई से किसी भारतीय विमान का अपहरण कर सकते हैं।
द संडे टाइम्स ने खबर दी है कि भारतीय इंटेलीजेंस ब्यूरो ने संदिग्ध आतंकवादी अमजद ख्वाजा की गिरफ्तारी के बाद यह चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में संभावित खतरे का एक विस्तृत ब्यौरा शामिल है। ख्वाजा हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी का सदस्य है। ख्वाजा से पूछताछ में विमान अपहरण की साजिश का खुलासा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications