200 रुपये की खातिर ले ली जान
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। महज 200 रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण पुरानी दिल्ली में गत वर्ष 10 नवम्बर को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार को इसका खुलासा किया।
36 वर्षीय अनिल कुमार नामक एक शख्स ने पुरानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में रवि नामक युवक की हत्या की थी।
मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जसपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान अनिल ने बताया कि रवि ने उससे 200 रुपये का कर्ज लिया था लेकिन वह इसे लौटा नहीं रहा था। गत वर्ष 10 नवम्बर को उसने लाठी से पीट-पीट कर रवि की हत्या कर दी।
इस घटना को अंजाम देने के बाद अनिल दिल्ली से भाग गया और कोलकाता, कानपुर व अन्य शहरों में रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications