भूकंप के 11 दिन बाद हैती में जीवित व्यक्ति निकाला गया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पोर्ट-ओ-प्रिंस के मध्य में स्थित होटल नेपोली के मलबे से फ्रांसीसी, अमेरिकी और ग्रीस के बचाव दलों ने उस व्यक्ति को बाहर निकाला।
हैती की सरकार ने शनिवार को कहा था कि खोज और बचाव कार्य को छोड़कर अब सहायता कार्यो पर ध्यान देने की जरूरत है। अंतर्राष्ट्रीय बचाव दलों ने 12 जनवरी को आए रिक्टर पैमाने पर 7 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद से 132 लोगों को जीवित बचाया है।
हैती सरकार के पहले सरकारी आंकड़ें के अनुसार 111,000 लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications