उर्मिला सिंह सोमवार को लेंगी हिमाचल के राज्यपाल पद की शपथ
उर्मिला सिंह रविवार को राजभवन पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर सहित विधायकों व वरिष्ठ अधिकारियों ने सिंह का स्वागत किया।
राजभवन के अतिरिक्त निदेशक छेरिंग डुग्गे ने कहा कि उर्मिला सिंह सोमवार शाम अपने पद की शपथ लेंगी। वह प्रदेश की 23वीं राज्यपाल होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications