बेसिक देशों ने किया कोपेनहेगन समझौते का समर्थन
इस समझौते पर हस्ताक्षर के लिए निर्धारित 31 जनवरी की समय सीमा के पूर्व एक आम रणनीति तैयार करने के लिए चारों देशों के अधिकारियों ने नई दिल्ली में मुलाकात की। यह अबाध्यकारी समझौता डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन पर पिछले वर्ष दिसंबर महीने में हुए शिखर सम्मेलन में अस्तित्व में आया है।
उभरती हुई शक्तियों के इस समूह की बैठक के बाद एक कोष की स्थापना की घोषणा की जा सकती है। यह कोष अन्य विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से निपटने में मददगार होगा।
कोपेनहेगन समझौते पर अभी तक आस्ट्रेलिया, कनाडा, पापुआ न्यू गिनी और मालदीव ने ही हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि दक्षिण कोरिया ने भी हस्ताक्षर करने का संकेत दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications