अफगानी तालिबान तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान
इस्लामाबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के साथ मेलमिलाप को प्रोत्साहित करने की एक कोशिश के रूप में पाकिस्तान हर स्तर पर अफगानिस्तानी तालिबान तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
समाचार पत्र डेली टाइम्स ने रविवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित के हवाले से कहा है, "हम हर स्तर पर तालिबान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और हम सभी चाहेंगे कि हमारी कोशिश कुछ परिणाम लेकर आए।"
बासित ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "हम इस बारे में विस्तृत चर्चा नहीं करना चाहते। हम अपनी कोशिश कर रहे हैं, उन तालिबान के मन को जीतने की कोशिश कर रहे हैं जो थोड़े उदार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications