बांग्लादेश में 15 फीसदी गरीबी कम करने का लक्ष्य
ढाका, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की सरकार में स्थानीय मंत्री सैयद अशरफुल इस्लाम ने रविवार को कहा है कि देश में 2021 तक 15 फीसदी गरीबी कम करने का लक्ष्य है और उसे हासिल करने के लिए योजनाओं पर काम चल रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेंटर ऑफ इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट फॉर एशिया एंड द पेसिफिक (सीआईआरडीएपी) के सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि सीआईआरडीएपी बांग्लादेश में गरीबी के उन्मूलन और विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस पांच दिवसीय सम्मेलन के मौके पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में कृषि क्षेत्र विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस सम्मेलन में14 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुल्क कृषि क्षेत्र के विकास और गरीबी उन्मूलन पर विशेष तौर पर काम कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications