एंग्लो-इंडियन समुदाय ने अल्पसंख्यक मंत्रालय में अलग विभाग की मांग की
पिछले हफ्ते समुदाय के नेताओं ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है, "समुदाय के मामलों पर विशेष ध्यान देने के लिए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में एक एंग्लो-इंडियन विभाग या नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए। "
एंग्लो-इंडियन समुदाय के लोकसभा सदस्य चार्ल्स डियास ने खुर्शीद से शिकायत की है कि रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट में एंग्लो-इंडियन समुदाय का बिल्कुल उल्लेख नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा, "हमने खुर्शीद से आग्रह किया है कि जिस तरह से इस समुदाय का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 366(2) में किया गया है उसी तरह रिपोर्ट में भी उल्लेख किया जाना चाहिए और उच्च शिक्षा में कोटा और छात्रवृत्ति भी निर्धारित की जानी चाहिए।"
डियास ने कहा कि जिस तरह से अन्य समुदायों के लिए प्रावधान है उसी तरह एंग्लो-इंडियन समुदाय के छात्रों के लिए भी राष्ट्रीय व्यावसायिक संस्थानों में आरक्षण होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications