बसु के सपने को साकार करेंगे : वाम मोर्चा
कोलकाता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता बिमान बोस ने रविवार को कहा है कि पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार दिवगंत मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के सपनों को साकार करने की दिशा में काम करेगी।
बसु की याद में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए बोस ने कहा, "प्रदेश की वाम मोर्चा सरकार कामरेड ज्योति बसु के आदर्शो का पालन करेगी। उनके जो सपने साकार नहीं हो सके हैं उन्हें हम पूरा करेंगे।"
उन्होंने कहा, "मुझे याद है, बसु कहा करते थे यदि हम कोई काम करने में असफल रहते हैं तो हमें जनता के पास जाना चाहिए और उनसे पूछना चाहिए कि हम अपना काम क्यों नहीं कर पा रहे हैं। हम उनकी राह पर चलेंगे और प्रदेश में वामपंथी आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।"
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इन लोगों ने अपने प्रिय नेता को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोग 'ज्योति बसु लाल सलाम' के नारे लगा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications