केएसबीसी ने दिया अस्पताल बनाने का प्रस्ताव
केएसबीसी के प्रबंध निदेशक एन.शंकर रेड्डी ने आईएएनएस से कहा, "केएसबीसी के निदेशक बोर्ड ने अस्पताल निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है और अब राज्य सरकार को इस पर फैसला करना है।"
अस्पताल निर्माण के प्रस्ताव के संबंध में रेड्डी ने कहा कि यह केएसबीसी का कारपोरेट सामाजिक दायित्व का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में केएसबीसी 5,300 करोड़ रुपये की बिक्री का आंकड़ा छूने वाली है। पिछले वित्तीय वर्ष में 4,631 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी।
केएसबीसी प्रस्तावित अस्पताल तिरुवाला में बनाना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications