तालिबानी आतंकवादियों ने अमेरिका के 6 जासूसों की हत्या की
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान सीमा पर गोलियों से छलनी पांच शव बरामद किए गए।
मारे गए लोगों पर अमेरिका के लिए जासूसी करने का आरोप है। एक अन्य शव उत्तरी वजीरिस्तान के मीरनशाह इलाके से बरामद किया गया। अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों ने रविवार देर रात हत्या करने के बाद शवों को सड़क किनारे फेंक दिया।
इससे पहले भी तालिबान आतंकवादी जासूसी करने में संदेह में कई लोगों की हत्या कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications