अफगानिस्तान में पैसे की कमी के चलते चुनाव स्थगित

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक काबुल में स्वतंत्र चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी फजल अहमद मनावी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा,"यह फैसला राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों के बीच चर्चा करने के बाद लिया गया।"

उन्होंने कहा,"पैसे की कमी, सुरक्षा अनिश्वितताओं,सैन्य चुनौतियों सहित अन्य कारणों की वजह से यह फैसला लिया गया है। अब यह चुनाव 18 सितंबर को होना तय हुआ है।"

मनावी ने बताया कि 22 मई को मुल्क में होने वाले संसदीय चुनाव स्थगित करने की मुख्य वजह पैसे की कमी है। इन चुनावों के लिए 12 करोड़ डॉलर की जरूरत थी और इतना पैसा अभी सरकार के पास नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+