नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए अर्धसैनिक बलों की मांग
उड़ीसा में गत शनिवार को हुई माकपा नेता आनंद मासिहोरो की हत्या और गरीब जनजातीय लोगों के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हुए माकपा पोलित ब्यूरो ने कहा, "इससे नक्सलियों का राजनीतिक दिवालियापन जाहिर होता है। वे लगातार माकपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं।"
पोलित ब्यूरो ने एक बयान जारी कर कहा, "हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के सहयोग से नक्सल प्रभावित राज्यों से लगे सीमा क्षेत्रों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए।"
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आनंद का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। बाद में पुलिस ने घोषणा की कि उनकी हत्या कर दी गई है। उनका शव हालांकि अभी तक बरामद नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications