नक्सलियों की आर्थिक नाकेबंदी के मद्देनजर उड़ीसा में चौकसी
पुलिस ने रविवार को आर्थिक नाकाबंदी के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली।
पुलिस उप निरीक्षक संजीव पांडा ने बताया, "तीनों दक्षिणी जिलों में कड़ी सर्तकता बरती जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है और अलग-अलग जगहों पर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।"
पांडा ने कहा,"नक्सलियों ने दो दिन आर्थिक नाकेबंदी और एक दिन बंद करने का आह्वान किया है।"
पुलिस उप निरीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने आर्थिक नाकेबंदी के लिए कोरापुट और मल्कानगिरी जिलों में कई स्थानों पर सड़कों पर पेड़ गिराकर यातायात जाम कर दिया।
इन जिलों में सड़क जाम से सरकारी बस सेवाएं आंशिक तौर पर प्रभावित रहीं।
उन्होंने बताया कि सरकारी बसें नहीं चल रहीं हैं लेकिन निजी बसों की सेवाएं सामान्य तौर पर जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications