ईरान में विमान में आग लगी, 46 घायल
'प्रेस टीवी' के अनुसार तबान एयरलाइंस के विमान में स्थानीय समयानुसार सुबह 7.20 बजे उस वक्त आग लग गई, जब वह हवाई अड्डे पर उतर रहा था। विमान ने दक्षिणपूर्वी ईरानी शहर अबदान के एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
प्रारंभिक रपटों के अनुसार हादसे में 46 यात्री घायल हो गए। विमान में कुल 157 यात्री सवार थे। हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications