अलकायदा ने किया महिला आत्मघाती हमलावरों का दस्ता
यह पूर्वनिश्चित था कि अलकायदा आत्मघाती हमलों के लिए पश्चिमी रूप रंग वाली महिलाओं का इस्तेमाल करेगा।
समाचार पत्र, 'डेली टेलीग्राफ' ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि विमानन सेवाओं और सभी प्रकार के परिवहन को निशाना बनाया जा सकता है। इसके साथ ही खेल के मैदानों, बंदरगाहों और विद्युत केंद्रों पर भी हमले किए जा सकते हैं।
यमनी अलकायदा गुट ने अपने मिशन के लिए तैयार जिन महिलाओं को किया है उनका रूप रंग अरब महिलाओं से भिन्न है और वे पश्चिमी पासपोर्ट पर यात्रा कर रही होती हैं।
अमेरिका के कानून प्रवर्तन एजेंटों को कहा गया है कि वे महिला आत्मघाती हमलावरों पर नजर रखें। वे देश में प्रवेश करने की कोशिश कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications