सियोल की पहले हमले की धमकी युद्ध की घोषणा : उत्तर कोरिया

सियोल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने रविवार को कहा कि दक्षिण कोरिया की पहले हमले की धमकी युद्ध की एक खुली घोषणा है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा कि इस बयान ने एक गंभीर स्थिति पैदा कर दी है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री किम माए योयुंग ने कहा था कि यदि उत्तर कोरिया से परमाणु हमले के खतरे की विश्वसनीय सूचना मिली तो दक्षिण कोरिया उससे पहले ही कार्रवाई कर सकता है।

उत्तर कोरिया के बयान में कहा गया कि रिवोल्युशनरी सेना दक्षिण कोरिया की इस पूर्व कार्रवाई के लिए तैयार हैं, जिसे वहां के कठपुतली शासकों ने एक नीति के रूप में अपनाया है।

किम ने चार दिन पहले यह बयान दिया था, यद्यपि दो वर्ष पहले भी वह ऐसा ही बयान दे चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+