कश्मीर में गोलीबारी में नागरिक की मौत
श्रीनगर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गोलीबारी में एक नागरिक की मौत के बाद क्रुद्ध ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन से मजबूर होकर अधिकारियों को कलम्पोरा गांव में एक अभियान को रोकना पड़ा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव के एक मकान में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया।
अधिकारी ने कहा कि चेतावनी देने के बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं। गोलीबारी में मुश्ताक अहमद (33 वर्ष) नाम के एक नागरिक की मौत हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि मुश्ताक की मौत सुरक्षाकर्मियों की गोली से हुई। पुलिस ने इससे इंकार किया है।
ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण अभियान रोक दिया गया और दोनों आतंकवादियों को फरार होने का मौका मिल गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications