निर्वाचन आयोग के हीरक जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज भी हिस्सा लेंगी।
निर्वाचन आयोग की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सभी राष्ट्रीय और प्रादेशिक दलों को आमंत्रित किया गया है। दुनिया के 30 देशों की निर्वाचन संस्थाओं के प्रमुख भी इसमें शामिल होंगे। इनमें ज्यादातर राष्ट्रमंडल देशों और पड़ोसी दक्षिण एशिया के देशों के प्रतिनिधियों की अधिकता होगी।
अमेरिका, रूस, कनाडा, ब्राजील, नाइजीरिया, वेनेजुएला, जापान, इंडोनेशिया और बांग्लादेश की निर्वाचन संस्थाओं के प्रमुखों ने समारोह में हिस्सेदारी की पुष्टि कर दी है।
राष्ट्रपति इस अवसर के लिए डाक विभाग द्वारा तैयार एक डाक टिकट भी जारी करेंगी। इस अवसर उपराष्ट्रपति एक पुस्तक 'रिइन्फोर्सिग इंडियन डेमोक्रेसी-लोकसभा इलेक्शन 2009' का भी विमोचन करेंगे।
निर्वाचन आयोग 27 जनवरी को एक परिचर्चा का आयोजन करेगा और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के साथ 28 जनवरी को बैठकें करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications