भारत है आतंकियों के निशाने पर: एंटनी

ak antony
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने शनिवार को आगाह किया कि आने वाले दिनों में देश में और आतंकवादी हमले हो सकते हैं। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि इस दौरान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों में भी तेजी आ सकती है।

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि भारतीय सैन्य बल इन हमलों से निपटने को तैयार हैं। एंटनी ने गैरसरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पिछले दो महीनों में सीमा पार से घुसपैठ के प्रयासों में तेजी आई है। यह सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि कश्मीर में स्थितियां सुधर रही हैं और वे इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "भारत को घुसपैठ के ऐसे प्रयासों और आतंकवादी हमलों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हम आश्वस्त है कि हमारे सैनिक उनका मुकाबला करने के लिए हर प्रकार के कदम उठाने को तैयार हैं।"

उल्लेखनीय है कि एंटनी ने इसी महीने कश्मीर का दौरा किया था और वहां की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था। रक्षा मंत्री का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा था कि भारत पर मुंबई हमलों जैसा किसी भी प्रकार का आतंकी हमला नहीं होगा इस बात की गारंटी पाकिस्‍तान नहीं ले सकता है। पाक प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद भारत सतर्क हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+