बिहार में गोदाम से 570 क्विंटल चीनी बरामद

डुमरांव के अनुमण्डल अधिकारी (एसडीओ) जगदीश प्रसाद सिंह ने शनिवार को बताया, "शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर राजा गोला क्षेत्र में स्थित 'मेसर्स अमर ट्रेडसर्' के गोदाम में छापेमारी की गई। वहां से 570 क्विंटल चीनी बरामद की गई।" उन्होंने बताया कि गोदाम के मालिक की पहचान रामजी प्रसाद केशरी के रूप में की गई है।
जगदीश प्रसाद सिंह ने बताया कि मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गोदाम को सील कर दिया गया है तथा कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications