चण्डीगढ़ में धूप निकली
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आज (शनिवार) सुबह कुछ घंटे कोहरा रहा लेकिन चण्डीगढ़ और आस-पास के शहरों में सात बजे सुबह तक कोहरा छंट गया और धूप खिल आई। धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि की उम्मीद है और रात का तापमान स्थाई बना रहेगा।"
बहरहाल पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी कोहरे से कोई राहत नहीं मिली।
इस क्षेत्र को सबसे सर्द शहर अमृतसर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि औसत से पांच डिग्री कम है।
लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 5.2 डिग्री और पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री कम है।
हरियाणा में भी पारे में गिरावट देखी गई। अम्बाला में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करनाल और हिसार में तापमान क्रमश: चार और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications