उड़ीसा में नक्सली हमले में 1 की मौत

पुलिस ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। नारायण पटना थाने के अन्तर्गत पल्लुर गांव के समीप नक्सलियों ने जिस जीप को उड़ाया उसमें 10 पुलिसकर्मियों सहित 14 लोग सवार थे। पुलिसकर्मी इलाके में तलाशी अभियान से वापस लौट रहे थे।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव पांडा ने बताया कि नक्सलियों ने सुबह सात बजे के समीप बारूदी सुरंग का विस्फोट किया। एक नागरिक की मौत हुई है। सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं, यद्यपि उनमें से दो को गंभीर रूप से चोटें आईं हैं। विस्फोट से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कोरापुट जिला मुख्यालय राजधानी भुवनेश्वर से करीब 500 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications