आतंकवादी हमलों का सामना के लिए तैयार रहना होगा : एंटनी
एंटनी ने गैरसरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पिछले दो महीनों में सीमा पार से घुसपैठ के प्रयासों में तेजी आई है। यह सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि कश्मीर में स्थितियां सुधर रही हैं और वे इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।"
उन्होंने कहा, "भारत को घुसपैठ के ऐसे प्रयासों और आतंकवादी हमलों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हम आश्वस्त है कि हमारे सैनिक उनका मुकाबला करने के लिए हर प्रकार के कदम उठाने को तैयार हैं।"
उल्लेखनीय है कि एंटनी ने इसी महीने कश्मीर का दौरा किया था और वहां की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications