इलाहाबाद में आज होगा जनेश्वर मिश्र का अंतिम संस्कार

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि मिश्र का अंतिम संस्कार आज दोपहर दो बजे इलाहाबाद के दारागंज घाट पर किया जाएगा। फिलहाल मिश्र के पार्थिव शरीर को उनके न्यू कटरा स्थित आवास पर रखा गया है, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न दलों के नेता पहुंच रहे हैं।
सपा प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेता विपक्ष शिवपाल सिंह यादव व अन्य नेता इलाहाबाद में मौजूद हैं जबकि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह वहां पहुंचने वाले हैं। विभिन्न दलों के नेता मिश्र की अंतिम यात्रा में शरीक होंगे। मिश्र का शुक्रवार को इलाहाबाद के बेली अस्पताल में हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications