भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक के क्लिनिकों की तलाशी
एफबीआई के एक प्रवक्ता के मुताबिक एफबीआई ने गुरुवार को शिकागो, उत्तर पश्चिमी उपनगर आर्लिग्टन हाइट्स और पश्चिमी उपनगर नैपरविले स्थित क्लिनिकों सहित पांच क्लिनिकों की तलाशी ली।
एफबीआई प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई थी और न ही कोई आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने जांच से संबंधित अन्य जानकारी नहीं दी और न ही यह बताया है कि यह जांच किसलिए की जा रही है।
डॉ. गुप्ता एक वजन कम करने वाले विशेषज्ञ हैं। उनकी वेबसाइट के मुताबिक वह वजन कम करने वाले कार्यक्रमों के साथ एफडीए प्रमाणित नई चिकित्सा पद्धति का उपयोग करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications