दो सिखों की हत्या के लिए कनाडियाई गिरफ्तार
हरजिंदर सिंह संधू (28 वर्ष) और पुनीत सिंह चिन्ना (26 वर्ष) की हत्या पिछले वर्ष मई में की गई थी और उनके शव एक कार में ट्रंक में बरामद हुए थे।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने इन हत्याओं में हाथ होने के आरोप में टोरंटो के बाहरी इलाके से जान ली (38 वर्ष) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कहा कि उस पर हत्या और अपहरण का आरोप लगाया गया है। शीघ्र ही अन्य गिरफ्तारियां भी होने की संभावना है।
जांचकर्ताओं ने पाया कि दोनों व्यक्ति एक साथ चार मई को एक मुलाकात के लिए गए थे। हत्या के बाद उनके शवों को ट्रंक में भरकर उनकी कारों में रखकर टोरंटो के एक बाहरी इलाके में छोड़ दिया गया। हत्यारे वाहन को छोड़कर दूसरे वाहन से फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications