आस्ट्रेलियाई सरकार को दो साल पहले दी गई थी हमले की चेतावनी

'यूनीवर्सिटीज आस्ट्रेलिया' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्लीन विदर्स ने समाचार पत्र 'द एज' से कहा है कि राज्य व संघीय सरकारों को दो साल पहले ही हमले की चेतावनी दिए जाने के बावजूद उन्होंने इन हमलों से निपटने के लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की और भारतीयों पर हुए हमलों को मीडिया में प्रमुखता मिलने के बाद ही सरकारों ने तत्परता दिखाई।

उन्होंने कहा कि वे व्यावसायिक प्रशिक्षण क्षेत्र की परेशानियों को दूर करने के लिए आस्ट्रेलिया की गठबंधन सरकार के साथ काम करना चाहते हैं क्योंकि इसका उच्च शिक्षा पर असर हो रहा है।

विदर्स ने कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार को लगता है कि वह शिक्षा उद्योग को अपने फायदे के लिए जैसे चाहे वैसे चला सकती है।

पिछले वर्ष के मई से ही आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले हो रहे हैं और इन हमलों के प्रति भारत में चिंता है।

भारतीय छात्रों पर हुए हमलों में दो छात्रों की जान जा चुकी है। रंजोध सिंह का अधजला शव 29 दिसम्बर को न्यू साउथ वेल्स से मिला था जबकि एक अन्य भारतीय नितिन गर्ग की दो जनवरी को मेलबर्न में हत्या हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+