हरियाणा में सड़क हादसे में 8 मरे, 7 घायल
पुलिस के अनुसार जिंद स्थित हाथो गांव के समीप एक टाटा सुमो और टैंकर में टक्कर हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार मरने वालों में छह महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की वजह की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह कोहरा भी छाया हुआ था। उन्होंने कहा कि यह भी हादसे की वजह हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications