ब्राजीली कंपनी ने प्रतिद्वंद्वी कंपनी का अधिग्रहण किया
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार ब्रासकेम ने एक बयान में कहा कि वह क्वाटोर की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। रियो डी जनेरियो स्थित क्वाटोर के तीन राज्यों रियो डी जनेरियो, साओ पाओलो और बाहिया में 10 औद्योगिक संयंत्र और 13 उत्पादन इकाइयां हैं।
शुक्रवार को हुए समझौते के अनुसार ब्रासकेम ने शेयर प्रस्ताव के माध्यम से 4.5 से पांच अरब डॉलर की रकम जुटाने की भी घोषणा की।
नई कंपनी में 55.1 लाख मीट्रिक टन प्लास्टिक रेजिन उत्पादन की क्षमता होगी। इससे कंपनी इस क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक बन जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications