खुफिया विभाग को सलाही दंपति के बारे में पहले ही थी जानकारी
वाशिंगटन लाइफ मैगजीन के अनुसार तारिक सलाही की लिमोजिन कार के पूर्व चालक ग्रेग वूडेल और मिशेल सलाही के एक पूर्व नजदीकी मित्र रशेल हर्शमैन ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले सलाही दंपति ने लिकंन मेमोरियल पर राष्ट्रपति के पद संभालने के समारोह के दौरान भी अवैध ढंग से प्रवेश किया था।
दोनों ने दावा किया कि दंपति ने एक प्रतिबंधित क्षेत्र में अपनी लिमोजिन कार ले जाने के लिए फर्जी पास का उपयोग किया।
वूडेल ने कहा कि तारिक सलाही ने पास का निर्माण अपने घरेलू कंप्यूटर पर किया और राष्ट्रपति की मुहर को फोटोशॉप सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया। वूडेल जनवरी 2009 में सलाही का चालक था लेकिन उसने मई में नौकरी छोड़ दी। वूडेल ने दावा किया कि उसने सरकार को दंपति के बारे में चेताया था।
उसने कहा, "मैं चार भिन्न अवसरों पर सीक्रेट सर्विस के पास गया और उनको मिशेल तथा तारिक के बारे में चेतावनी दी। मैंने उनसे कहा कि वे ओबामा के समीप जाने का प्रयास कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications