भारतीय पर हमले के मामले में 2 आस्ट्रेलियाई पर आरोप तय
गुरुवार और शुक्रवार तड़के यहां दो भारतीयों पर हमले हुए थे। ये दोनों हमले ब्रिस्बेन के अलग-अलग इलाकों में हुए थे।
आस्ट्रेलियाई सामाचार एजेंसी एएपी के अनुसार गुरुवार रात लगभग 10.40 बजे 25 साल के युवक पर हुए हमले और लूटपाट के मामले में पुलिस ने आस्ट्रेलियाइयों पर आरोप लगाए हैं।
भारतीय युवक पर हमला उस वक्त किया गया जब वह अपने घर के समीप ही एक फोन बूथ से किसी को फोन कर रहा था। हमलवारों ने उसकी पिटाई की और पैसे छीन लिए थे।
ब्रिस्बेन में दूसरा हमला शुक्रवार तड़के 2.40 बजे टैक्सी चलाने वाले 28 साल के एक शख्स पर हुआ था। दो आदमियों ने टैक्सी चालक को पीटा और उसकी टैक्सी में भी तोड़फोड़ की।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में हाल में भारतीयों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। दो भारतीयों की तो उनमें मौत हो चुकी है। हाल ही में भारतीय टैक्सी चालकों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications