जम्मू में आतंकवादी ढेर
जम्मू, 23 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार देर रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्ब-उल-मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस के अनुसार किश्तवाड़ के नावा पाछी इलाके में हुई मुठभेड़ में तारिक अनवर ऊर्फ अजहर नाम का आंतकवादी मारा गया।
राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और सेना ने आतंकवादी के ठिकाने पर छापा मारा, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में आतंकवादी मारा गया।
पुलिस के अनुसार अजहर इलाके में हुई कई हिंसक वारदातों में संलिप्त था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications