सोनभद्र में नक्सली गिरफ्तार
जिले के दुद्धी इलाके के जंगल से शुक्रवार को नक्सली अनिल कुशवाहा उर्फ गुड्डू को पुलिस ने धर दबोचा। दुद्धी थाना प्रभारी सुरेंद्र तिवारी ने शनिवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि कुशवाहा स्थानीय निवासी है लेकिन पिछले कई सालों से झ्झारखण्ड के नक्सली सरगना मुन्ना विश्वकर्मा गिरोह का सक्रिय सदस्य था।
तिवारी के कहा कि गिरफ्तार नक्सली ने बताया कि कुछ समय पहले कोन इलाके के एक गांव में उसी ने पुलिस के एक कथित मुखबिर की सरेआम हत्या की थी।
कुशवाहा से पुलिस को बिहार और झ्झारखण्ड में नक्सिलयों के प्रमुख ठिकानों और उनकी गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकरियां मिली है। इन सूचनाओं पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications