नोकिया संयंत्र में हड़ताल समाप्त
नोकिया इंडिया इम्पलाइज प्रोग्रेसिव यूनियन (एनआईईपीयू) के महासचिव पी.सुरेश ने आईएएनएस से कहा, "कर्मचारी शनिवारी सुबह काम पर लौट आए। कंपनी ने निलंबित कर्मचारियों को वापस लेने का आश्वासन दिया है।"
कर्मचारी संगठन राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी की श्रमिक शाखा प्रोग्रेसिव लेबर फ्रंट (एलपीएफ) से जुड़ा हुआ है। नोकिया के संयंत्र में एक कर्मचारी के स्थानांतरण के बाद मंगलवार को हड़ताल शुरू हुई थी।
संयुक्त श्रम आयुक्त के कार्यालय में एक लंबी बैठक के बाद नोकिया प्रबंधन और एनआईईपीयू के बीच समझौता हुआ।
एलपीएफ के महासचिव एम.षणमुगम ने कहा कि प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि शनिवार को काम पर लौटने के बाद 23 कर्मचारियों का निलंबन समाप्त कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications