उप्र में कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 20 गिरफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक कृषि विभाग के कर्मचारी जिसे कथित तौर पर लखनऊ के जिलाधिकारी अमित घोष ने शुक्रवार को थप्पड़ मारा, को मिलाकर कुल गिरफ्तारियों की संख्या करीब 20 हो गई है।

हड़ताली कर्मचारियों को आवश्यक सेवा व्यवस्था अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से हड़ताल को अवैध घोषित कर हड़ताली कर्मचारियों से काम पर वापस आने के सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं।

हड़ताल के चलते ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा, हालांकि सभी सरकारी कार्यालय शनिवार को खुले रहे। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सरकारी अस्पतालों में देखा गया, जहां स्वास्थ्य कर्मचारियों के काम पर न रहने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त महासंघ के अध्यक्ष वी.पी.मिश्रा ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं। सरकार पहल तो करे। अगर सरकार द्वारा दमनकारी नीति अपनाकर इसी तरह गिरफ्तारियां जारी रखीं गइर्ं तो हम जेल भरो आंदोलन करेंगे।

महासंघ के कुछ पदाधिकारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें हड़ताल समाप्त करने की धमकी दी जा रही है।

गौरतलब है कि राज्य कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि एवं अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को राजधानी में उग्र प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई थी, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+