ब्रिटेन में आतंकवादी हमले के गंभीर खतरे की चेतावनी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जानसन ने कहा कि चेतावनी का स्तर बढ़ाने के बावजूद किसी खुफिया विभाग ने यह नहीं कहा कि निकट समय में एक हमला होने वाला है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त आतंकवाद विश्लेषण केंद्र ने ब्रिटेन पर आतंकवादी हमले के खतरे का स्तर बढ़ा दिया है। इसका अर्थ है कि आतंकवादी हमले की संभावना बहुत अधिक है। परंतु किसी भी खुफिया विभाग ने हमले की संभावना की जानकारी नहीं दी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र अपना फैसला व्यापक कारणों के आधार पर लेता है। इनमें ब्रिटेन और बाहर के आतंकवादी संगठनों के इरादे और क्षमताएं भी शामिल होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications